फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जिलास्तरीय विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मंजकोट रहा प्रथम

जिलास्तरीय विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मंजकोट रहा प्रथम

Thu, 09 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मंजकोट रहा प्रथम
थत्यूड़ (टिहरी)। आदर्श इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत करने के साथ ही संपन्न हो गया। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मजाकोट, विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग की आमपाटा की ज्योतिका और सीनियर वर्ग में तपोवन के अंकित कुमार पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जीआईसी में आयोजित विज्ञान महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार ने कहा कि विज्ञान का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, लगातार प्रयोग करने से नई खोज सामने आती है। महोत्सव के तहत विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मजाकोट प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय और जयकिसान इंटर कालेज देवप्रयाग तृतीय रहा। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल आमपाटा की ज्येतिका प्रथम, जीआईसी सिंह सरियाखाल देवप्रयाग के सौरभ द्वितीय और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल थत्यूड़ की सानिया बडियारी तृतीय रही। विज्ञान प्रदर्शन सीनियर वर्ग में जीआईसी तपोवन नरेंद्रनगर के अंकित कुमार पांडेय प्रथम, जीआईसी नागराजाधार कड़ाकोट की नेहा द्वितीय और उच्चतर माध्यमिक स्कूल नौघर जौनपुर की मनीषा तृतीय रही। इस मौके पर बीईओ रमेश तोमर, प्रधानाचार्य एसके सहगल, विज्ञान समन्वयक एएन दूबे, धनवीर रावत, राजेंद्र कुमार, मदनमोहन सेमवाल, केएल शाह, रामकुमार वर्मा, विजयमोहन गौड़, प्रधान पृथ्वी सिंह रावत, वीरेंद्र चंदेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed