{"_id":"5a01e1fa4f1c1b8e698b9cf5","slug":"151007292117-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएफआईटी बना पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएफआईटी बना पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बीएफआईटी देहरादून गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित गढ़वाल विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बिड़ला परिसर श्रीनगर और बीएफआईटी देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें बीएफआईटी देहरादून की टीम ने बिड़ला परिसर को 32-19 से हराकर जीत दर्ज की। इसके पहले सेमीफाइनल मैच में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने एसआरटी परिसर की टीम को 32-29 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बीएफआईटी देहरादून ने डीएवी कॉलेज को 38-32 से बाहर का रास्ता दिखाया।
मुख्य अतिथि एसआरटी परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने विजेता-उप विजेताओं सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान एनपीएस तोमर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक सचिव डॉ. आरबी गोदियाल, डा. विशाल गुलेरिया, डा. आलोक कुमार, हंसराज बिष्ट, डा. सुमन गुसाईं, डा. पित्रेश भट्ट, डा. केके बंगवाल, डा. राकेश रतूड़ी, राजेंद्र कठैत, रवींद्र नेगी, दिनेश ममगांई, कमलेश्वर चमोली, जगराम भारती, डा. एमपी सती, मैच रेफरी मेहरबान कैंतुरा, भरत राम बड़ोनी, चंद्रवीर पंवार, मुकेश उनियाल, रवींद्र सिंह राणा, कमलनयन रतूड़ी, शिव रतन सिंह रावत, अतर सिंह तोमर, अरविंद चौहान, कुलदीप, दीपक रावत आदि उपस्थित रहे।