{"_id":"59d120544f1c1bd7538b52a2","slug":"150687757220-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम ऑखों से किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम ऑखों से किया विदा
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। दस मुहर्रम (यौमे आशूरा) के मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में ताजिया जुलूस निकाला। मोहल्ला बौराड़ी से शुरू होकर जुलूस कर्बला मैदान पहुंचा। जहां पर ताजिया दफन किए गए। वक्ताओं ने इमाम हुसैन के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि जालिम यजीद की सेना ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को आज के दिन कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया था। इमाम हुसैन ने जालिम यजीद की 8000 सेना के सामने घुटने नहीं टेके और उसके जुल्म का डटकर सामना किया। उन्होंने कहा इसी तरह आज हमें आतंकवाद का सामना करना होगा। क्योंकि यजीद भी आतंकियों की तरह जालिम था। जुलूस में बड़ों से लेकर बच्चे तक शामिल हुए। बच्चे हुसैन की याद में नोहाख्वानी कर रहे थे। जुलूस मुस्लिम मोहल्ला बौराड़ी से ताजिया जुलूस सेक्टर सात ए से शुरू होकर केमसारी टीनशेड, सुमन कालोनी होते हुए कर्र्बला के मैदान में पहुंचा। जहां सभी ने गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। इस मौके पर बच्चों को शरबत बांटा गया। ताजिया जुलूस में मुशर्रफ अली, शकील अहमद, इमरान खान, जमीर मंसूरी, रमजान खान, मौ. आफताब, मुसअब अली, मौ. शहजाद और खलील अहमद आदि उपस्थित रहे।