{"_id":"59d120504f1c1b70548b52d0","slug":"150687756810-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव मुक्त जीवन जीना है तो करें योग और ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव मुक्त जीवन जीना है तो करें योग और ध्यान
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान करना जरूरी है। जिस तरह मोबाइल से बात करने के लिए प्रतिदिन बैटरी चार्ज करने की जरूरत पड़ती है ठीक उसी तरह मस्तिष्क को ऊर्जा देने के लिए योग और ध्यान जरूरी है। मन की शक्ति बढ़ाने के लिए आराम, खुराक और व्यायाम जरूरी है।
बौराड़ी में प्रजापिता ब्रह्म्रकुमारी ईश्वरीय विवि की पहल पर तनाव मुक्त जीवन विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला में राजयोगिनी ऊषा ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि मन में अच्छे विचार अध्यात्म से ही आ सकते हैं। जब रचनात्मक विचार आएंगे तभी खुशी का एहसास होगा। मुसीबत में जो रचनात्मक सोच से चुनौतियों का मुकाबला कर सही निर्णय लेता है वह अवश्य सफल हो जाता है। मुख्य अतिथि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि योग और ध्यान से समाज को नई दिशा देने का काम कर रहा है। देश तभी विश्वगुरु बनेगा जब युवा पीढ़ी नशामुक्त होगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, सुशील बहुगुणा, प्रवीन भंडारी, राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, विनोद सुयाल, जीतराम भट्ट और गंगाभगत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।