{"_id":"59b41bb44f1c1bea7f8b55e7","slug":"150497581517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन चेतना मंच तोड़ेगा सामाजिक कुरीतियों की जंजीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन चेतना मंच तोड़ेगा सामाजिक कुरीतियों की जंजीरें
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। अब नगर क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की अलख जगाने के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग आगे आए हैं। इसके लिए जन चेतना मंच का विधिवत गठन कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह नशा और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की मुहिम भी चलाई जाएगी।
शनिवार को हुई बैठक में सांस्कृतिक शून्यता को तोड़ने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करना और उसकी शिक्षाओं पर आगे चलना है। मगर आज का मनुष्य अध्यात्म के बजाए भौतिकवाद की ओर भागता जा रहा है। जन चेतना मंच का गठन किया, जिसमें मंजू देवी अध्यक्ष, संध्या देवी सचिव, शशी रमोला कोषाध्यक्ष, सरिता देवी उपाध्यक्ष, कमला देवी, सुनीता राणा, गौरा देवी, राजेश्वरी उनियाल, सविता सजवाण सदस्य चुने गए। संयोजक मंडल में बीएम डोभाल, पूरण सिंह चौहान, पूरण चंद रमोला, गणेश सेमवाल, राजेंद्र उनियाल को चुना गया। इस मौके पर अनीता देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, जशोदा देवी, विजय देवी, उषा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन