{"_id":"59b2c8654f1c1be57f8b5154","slug":"15048889511-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैली निकालकर कर्मचारियों ने दर्ज किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैली निकालकर कर्मचारियों ने दर्ज किया विरोध
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सातवां वेतनमान लागू करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने परिसर में रैली निकालकर यूजीसी और एमएचआरडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारियों ने यूजीसी और एमएचआरडी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि यूजीसी अपने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दे रही है, लेकिन केंद्रीय विवि के कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी ने कहा की केंद्रीय विवि के कर्मचारियों को अभी तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, जबकि केंद्रीय विवि के कर्मचारी होने के बावजूद अभी तक भी सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। इस मौके पर डा. दिनेश नेगी, राकेश कोठारी,ऊषा नेगी, रमेश रतूड़ी, बीएस राणा, रामेश्वर रतूड़ी, जेपी रतूड़ी, आरएस सजवाण, धर्म सिंह पंवार, हीरालाल गैरोला, राजेंद्र कठैत, गोपेश्वर सेमल्टी, सुनील बिष्ट, राकेश रमोला, यशवंत रावत, उत्तम तोमर, आनंद मियंा, यशोदा नेगी, रमेश चौहान, कृपाराम जोशी, प्यारे लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन