फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मंदिर पुनर्निमाण की मांग को लेकर दिया धरना

मंदिर पुनर्निमाण की मांग को लेकर दिया धरना

Thu, 07 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
मंदिर पुनर्निमाण की मांग को लेकर दिया धरना
चंबा (टिहरी)। बेमुुंडा में पित्रेश्वर महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण न होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश है। मंदिर निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने खाड़ी में स्थित शहीद स्मारक में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऋषिकेश-धरासू हाइवे के किनारे बेमुंडा में वन भूमि पर बने प्राचीन पित्रेश्वर महादेव मंदिर को तहसील प्रशासन ने बीते 21 अगस्त को तोड़ दिया था। मंदिर पुनर्निर्माण करने और मूर्तियों की पुर्न स्थापना की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने खाड़ी में शहीद रविंद्र रावत स्मारक में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार राजमार्ग पर शराब के ठेकों को दोबारा खुलवाने के लिए आतुर है, लेकिन प्राचीन मंदिर के संरक्षण के प्रति उदासीन बनी हुई है। कहा कि पित्रेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान हैं। ऐसे में मंदिर की प्राचीन धार्मिक महता को देखते हुए इसको बचाया जाना जरूरी है। धरना देने वालों में जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, महावीर सिंह, रतन सिंह, शीशपाल सजवाण, सोहन सिंह, राजपाल सिंह बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed