फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मनरेगा योजना से बनेगी कंडीसौड़ ब्लॉक की सड़क

मनरेगा योजना से बनेगी कंडीसौड़ ब्लॉक की सड़क

Tue, 05 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा योजना से बनेगी कंडीसौड़ ब्लॉक की सड़क
नई टिहरी/कंडीसौड़। ब्लॉक कार्यालय को जाने वाली सड़क का निर्माण अब मनरेगा के तहत किया जाएगा। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को सड़क मरम्मत करने का प्रस्ताव 10 दिन में देने को कहा है। तहसील दिवस में रसोई गैस की किल्लत, विद्युत और पेयजल संबधित समस्याओं के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। डीएम सोनिका ने दूरभाष पर लोगों की शिकायतें सुनी।
विज्ञापन

कंडीसौड़ में एसडीएम चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलजा गुसाईं ने बदहाल ब्लॉक मुख्यालय की सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिस पर एसडीएम ने भी खुद माना कि सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है। सड़क की मरम्मत मनरेगा के तहत की जाएगी। खंड विकास अधिकारी 10 दिन में प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे। क्यार्दा क्षेत्र में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति न होने पर राम सिंह ने रोष व्यक्त किया। तहसील पावकीदेवी की बीना देवी ने पेंशन न मिलने का मुद्दा उठाया। डीएम ने दूरभाष पर समाज कल्याण अधिकारी को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही पेंशन से संबधित नए आवेदन पत्रों के अनुसार लिस्ट अपडेट करने को कहा। धनोल्टी इंटर कॉलेज में रेन हारवेस्टिंग टैंक निर्माण करने के लिए डीएम ने बीडीओ जौनपुर को प्राथमिकता के आधार पर टैंक निर्माण के निर्देश दिए। धनोल्टी में तहसीलदार डीएस भंडारी की अध्यक्षता तहसील दिवस में आयोजित की गई। कुल पांच शिकायतें दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed