{"_id":"59ad8ae24f1c1be3278b5128","slug":"15045455191-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जीआइसी के मैदान में जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति के महिला-पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग 200 मी. में शानू प्रथम, अंशुल द्वितीय और राहुल नायक तृतीय रहा। महिला वर्ग 400 मीटर में सपना पहले, कल्पना दूसरे, लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर में प्रेम प्रथम, राम द्वितीय और सनंत तृतीय रहे। महिला वर्ग में सपना, साधना, कल्पना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 1500 मीटर में नीरज पहले, संदीप दूसरे और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर ने शुभारंभ किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, निर्णायक रवि शर्मा, श्याम शर्मा, अजीत सिंह, सूरज रौतेला, रविंद्र मिश्रा, सुनील, मिथुन, किरन, सुनीता आदि मौजूद थे। ब्यूरो