{"_id":"598356bc4f1c1bb52e8b4611","slug":"150177973614-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्णशीर्ण स्कूलों के पुर्नरूद्धार को मंडी परिषद से देंगे धनराशि: उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्णशीर्ण स्कूलों के पुर्नरूद्धार को मंडी परिषद से देंगे धनराशि: उनियाल
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। कृषि और उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने तहसील गजा में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर क्षेत्र के जीर्णशीर्ण स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए मंडी परिषद की ओर से एक करोड़ की राशि दी जाएगी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी का नाम राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान के नाम पर रखने के लिए उन्होंने डीएम को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को मातृ छाया संस्था के ऑडिटोरिय में आयोजित जनता दरबार में मंत्री उनियाल ने कहा कि अधिकारी जनहित की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। उन्होंने सौंटियाल गांव, मंडगांव में काश्तकारों की सिंचाई नहर बनाने के लिए पावर ग्रिड और लघु सिंचाई को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। यह नहर वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सौंटियाल गांव की बबीता देवी ने संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने पावर ग्रिड के अधिकारियों को मार्ग बनाने के निर्देश। विरोगी पाइप लाइन से दुवाकोटी को जलापूर्ति की समस्या पर उन्होंने नायब तहसीलदार और जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छह हजार 800 पेंशनर्स हैं, जिनमें से 6100 लाभार्थियों को जून 2017 तक की पेंशन ऑनलाइन भुगतान की गई है, जबकि 87 प्रतिशत लोगों के आधार लिंक कराए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, पूर्व राज्यमंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खाती, महामंत्री जोत सिंह चौहान, ईई जल संस्थान नमित रामोला, विद्युत राकेश कुमार सिंह, सीएओ जेपी तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदोरिया, तहसीलदार मंजू राजपूत आदि मौजूद थे।