{"_id":"598356b14f1c1b4b778b471b","slug":"150177972417-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सरकार का पुतला फूंककर दर्ज किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सरकार का पुतला फूंककर दर्ज किया विरोध
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (ब्यूरो)। एबीवीपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन की देश विरोधी गतिविधि को देखते हुए चीनी सामान बहिष्कार करने की अपील की। बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल चौक पर अभाविप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में एबीवीपी के अंशुमान रावत, विनय तिवाड़ी, हिमांशु थपलियाल, सुशील रावत, हिमांशु रावत, राहुल बिजल्वाण आदि शामिल थे। कार्यक्रम संयोजक गिरीश बिजल्वाण ने कहा कि हमारे देश में व्यापार कर चाइना लाखों-करोड़ों का व्यापार करता है, जो उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है। यही कारण है कि स्वदेशी राखी का प्रयोग करने की जनता से अपील करते हुए उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।