{"_id":"598355d44f1c1b625e8b47c8","slug":"150177950317555-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने 555 की दवा बांटने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने 555 की दवा बांटने से किया इनकार
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा 555 के तहत दवाई वितरण का कार्य देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर आशा वर्कर कम शिक्षित हैं, जिससे सेवा के तहत उन्हें एएनएम के सहयोग से दवा वितरण में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए उन्हें कोई प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जा रही है, जिससे उनके लिए यह कार्य करना संभव नहीं है। उन्होंने 555 हेल्प लाइन से सभी आशाओं को हटाकर दवाइयों का ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों से ही दवा वितरण कार्य करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कुसुम सजवाण, महामंत्री संपत्ती बेलवाल, ममता गुसाईं, कृष्णा सेमवाल, कांता रमोला, सविता राणा, सुमनलता, रेखा नकोटी, रेखा सजवाण और रजनी मेहर आदि शामिल थीं।