फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Thu, 03 Aug 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

विज्ञापन
नई टिहरी। स्नातक, स्नातकोत्तर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित न करने पर पीजी कॉलेज नई टिहरी में छात्र संगठन सत्यमेव जयते ने कुलपति का पुतला फूंका। कहा परीक्षा परिणाम समय पर घोषित न होने से छात्रों को प्रवेश लेने में दिक्कतें आएगी।

सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्र बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज में एकत्रित हुए। स्नातक-स्नातकोत्तर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित न होने के मामले में पहले वे कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार से मिले। छात्रों ने विवि की लचर कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बाद में विवि कुलपति का पुतला फूंका। एक सप्ताह के भीतर सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में हितेश चौहान, पंकज बरवाण, मनोज उनियाल, मोहम्मद शहजाद, अंकित पंवार, शुभम नेगी, विकास चमोली, पर्वत कुमाईं, अनूप सिंह, विकास सजवाण व कामिनी बिजल्वाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed