{"_id":"598203524f1c1b707d8b45c3","slug":"15016928447-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा एवं नई टिहरी की कूड़ा डंपिंग की समस्या होगी दूर:नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा एवं नई टिहरी की कूड़ा डंपिंग की समस्या होगी दूर:नेगी
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि वर्षों से चंबा एवं नई टिहरी पालिका क्षेत्र में आ रही कूड़ा डंपिंग की समस्या जल्द दूर होगी। जिला प्रशासन के सहयोग खांडखाला में 165 नाली भूमि चिह्नित की गई है। कहा कि सरकार ने चंबा-मसूरी फलपट्टी के 484 पट्टाधारकों को भूमिधरी अधिकार दे दिया है। कहा कि चंबा से नई टिहरी तक सड़क किनारे सघन बांज-बुरांस के पौधरोपण किया जाएगा।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बौराड़ी स्टेडियम के आधे-अधूरे निर्माण छह करोड़ खर्च तो कर दिए। पीएसपी के डंपिंग यार्ड के लिए चिह्नित चोपड़ा गांव में भूमि के विवाद के चलते कार्य में व्यवधान हो रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को टीएचडीसी के अधिकारियों को कहा गया है। विधायक ने कहा कि चंबा एवं नई टिहरी नगरक्षेत्र के कूड़ा डंपिंग को भूमि न होने से परेशानियां आ रही थी। लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से खांडखाल में भूमि चयनित की गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय रावत, विक्रम कठैत, गोपीराम चमोली, रामलाल नौटियाल, शीशराम थपलियाल, विनोद बिष्ट, देवेंद्र नौटियाल, अरविंद मखलोगा, प्रभुलाल सकलानी, युवराज चौहान, हरी सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।