{"_id":"5982026a4f1c1b677d8b45d2","slug":"15016926129-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट मिलने से पुल निर्माण में आएगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट मिलने से पुल निर्माण में आएगी तेज
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। चांठी-डोबरा पुल निर्माण को नाबार्ड ने 70 करोड़ और स्वीकृत किए हैं। सरकार और प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार के विशेष प्रयासों से बजट मिल पाया है।
टिहरी बांध की झील के बाद अलग-थलग पड़े प्रतापनगर क्षेत्र को जोड़ने के लिए वर्षों से निर्माणाधीन डोबरा-चांठी पुल बनाने के लिए जनता समय-समय पर आंदोलन करती आई है। वर्तमान में पुल निर्माण में तेजी आने लगी है, लेकिन धनाभाव के कारण पुल में देरी हो सकती थी। जिसको देखते हुए विधायक ने सरकार से पुल निर्माण के लिए धन आवंटन की मांग की थी। इस पर सरकार ने नाबार्ड के सहयोग से 70 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। पूर्व प्रमुख रोशन लाल सेमवाल, भीमदत्त भट्ट, प्रेमदत्त जुयाल, ज्येष्ठ प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, नरेश नेगी, महामंत्री कमलेश भट्ट, दिनेश गैरोला, गोविंद रावत, रमेश रतूड़ी, रमेश रावत, बलवीर असवाल, संजय पैन्यूली, राजवीर कंडियाल, राजेंद्र रावत, अजय रावत, संजय रावत, त्रिलोक रावत, उम्मेद लाल आदि ने विधायक व सरकार का आभार जताया है। विधायक ने बताया कि टिहरी सांसद महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह के प्रयासों से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पुल निर्माण के साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करवाने का प्रस्ताव केंद्रीय ओबीसी आयोग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन