{"_id":"598202674f1c1bee768b459b","slug":"150169260914-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के दोनों ओर लगाएं लोहे की जालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के दोनों ओर लगाएं लोहे की जालियां
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (ब्यूरो)। सेमली पैदल पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए जालियां नहीं लगाई गई है, जिससे पुल से सफर करना बच्चों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल के दोनों ओर लोहे की जाली लगाने की मांग की है।
भिलंगना नदी पर लोनिवि ने एक साल पहले पुल बनाया था, जिससे तहसील, ब्लॉक कार्यालय, पुलिस थाना, प्राथमिक स्कूल, कई सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के साथ ही सेमली, रौसाल, सरुणा आदि गांवों के लोग और बच्चे आवागमन करते हैं। पुल के दोनों ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से बच्चों के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है। क्षेत्र के गोविंद बडोनी, लाखीराम तिवाड़ी, महेश गुसाईं ने बताया कि पुल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कोई हादसा होने से पहले लोनिवि से पुल के दोनों ओर लोहे की जालियां लगाने की मांग की है।