{"_id":"598202654f1c1bba698b46bd","slug":"150169260710-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से थत्यूड़ के लिए जल्द शुरू करेंगे बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से थत्यूड़ के लिए जल्द शुरू करेंगे बस सेवा
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक में सत्यों क्षेत्र के मंझगांव में स्थित राजीव गांधी संसाधन परिसर में एकीकृत आजीविका मिशन की ओर से संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यशाला में कृषि, उद्यान एवं परिवहन सचिव डी सैंथिल पांडियन ने कहा कि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य काश्तकारों को आत्मनिर्भर बनाना है। सचिव ने कहा कि क्षेत्र में सात बड़े और 40 छोटे बीज संग्रहण केंद्र, कोल्ड स्टोरेज और 170 रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैकों का निर्माण किया जाएगा। वहीं लोगों की मांग पर उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून से थत्यूड़ के लिए बस सेवा शुरू करेगी।
मंझगांव में आयोजित बैठक में सचिव ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग को काश्तकारों को फसल बीमा की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से फल, सब्जी, पुष्प और जड़ी-बूटी उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग पर सचिव देहरादून से ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संचालित की जाएगी। प्राइवेट वाहनों को भी इस रूट पर परमिट दिया जाएगा। खराब बीज मिलने की शिकायत पर सचिव ने कहा कि सरकार शीघ्र ही राज्य में नर्सरी एक्ट लागू कर रही है, जिसमें खराब बीज पर कार्रवाई की जा सकेगी। इस मौके पर समन्वयक मीरा मिश्रा, अपर सचिव डा. रामविलास यादव, सीडीओ आशीष भटगाई, राजीव सिंघल, डा. हीरा बल्लभ पंत, अखिलेश उनियाल, बुद्धि प्रसाद उनियाल, प्रधान होशियार लाल, ताज नारायण उनियाल, जुब्बल सिंह, स्वरूप सिंह नेगी, सीता देवी, नीलम सकलानी, सोबन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन