{"_id":"5980b3d54f1c1b3a568b456b","slug":"150160695814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ को शौचालय में पानी पहुंचाने पर ही मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ को शौचालय में पानी पहुंचाने पर ही मिलेगा वेतन
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार इंटर कालेज में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम सोनिका ने दर्ज शिकायतों का 15 दिनों के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में नहीं पहुंचने पर मुख्य कृषि अधिकारी सहित अन्य कई अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जीआईसी जाखणीधार में आयोजित तहसील दिवस में स्टेट बैंक और एटीएम में कैश नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने लीड बैंक अधिकारी को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इंटर कालेज जाखणीधार में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होने तक व्यवस्था बनाने को कहा गया। कालेज के शौचालय में पानी नहीं होने की शिकायत पर डीएम ने कहा कि पानी की व्यवस्था होने के बाद ही बीईओ का वेतन निकाला जाएगा। कोट गांव को कोश्यार पंपिंग योजना से जोड़ने की मांग पर जल निगम को कार्रवाई करने को कहा। लोनिवि को कुम्हारधार मोटर मार्ग का डामरीकरण करने और काश्तकारों का मुआवजा देने को कहा गया। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा देने की मांग पर तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों से कहा कि आपदा आने पर तत्काल आपदा नियंत्रण केंद्र को 01376-233433 नंबर पर सूचना दें। ऊर्जा निगम और झूलती विद्युत तारों को ठीक कर नियमित मीटर रीडि़ंग लेने और समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी विमला गुंज्याल ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और सोशल क्राइम की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, प्रमुख बेबी असवाल, दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं आदि मौजूद थे।
नरेंद्रनगर में चार व कंडी तीन शिकायतें दर्ज
नरेंद्रनगर/कंडीसौड़। तहसील में आयोजित तहसील दिवस में चार शिकायतें दर्ज की गई। समस्याएं सुनते हुए एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने शिक्षा विभाग को भिंगू में क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल की मरम्मत का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम से समस्या का जल्द निस्तारण का भरोसा दिया है। उधर, कंडीसौड़ में आयोजित तहसील दिवस में भी तीन शिकायतें दर्ज कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला देवी गुसाईं ने ब्लॉक मुख्यालय की सड़क की मरम्मत करने की मांग की। तहसीलदार सुंदरलाल लेखवार ने समस्या का निस्तारण का भरोसा दिया।