फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सौंदी सड़क बनाने को नहीं मिल रही कार्यदायी संस्था

सौंदी सड़क बनाने को नहीं मिल रही कार्यदायी संस्था

Mon, 31 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सौंदी सड़क बनाने को नहीं मिल रही कार्यदायी संस्था
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौंदी तक सड़क पहुंचाने के लिए पीएमजीएसवाई के तीन बार निविदा जारी करने के बाद भी काई कार्यदायी संस्था नहीं मिल पा रही है, जिससे 2016 में मोटर मार्ग स्वीकृत होने के बाद भी ग्रामीण सड़क को तरस रहे हैं। अब विभाग फिर से निविदा जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रतापनगर में सौंदी गांव के लोग छह किमी की पैदल दूरी नापते रहे हैं। वर्षों से मांग करने पर मुश्किल से सड़क निर्माण के लिए फॉरेस्ट की एनओसी मिल पाई है, लेकिन अब पीएमजीएसवाई को छह किमी सड़क बनाने के लिए तीन बार निविदा जारी करने के बाद भी कार्यदायी संस्था नहीं मिल पा रही है। विभाग का कहना है कि पहली बार जारी निविदा में कोई भी कार्यदायी संस्था शर्तें क्वालीफाई नहीं कर पाई, जिससे टेंडर निरस्त करना पड़ा। दूसरी बार भी शर्तें के अनुरूप ठेकेदार के कुछ कागज फर्जी पाए गए, जबकि तीसरी बार भी विभागीय शर्तें पूरी नहीं होने से निविदा निरस्त करनी पड़ी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल पंवार ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की आपसी गुटबाजी के कारण ही आपत्ति लगाकर निविदा निरस्त की जा रही है। विभाग का यही रवैया रहा तो ग्रामीणों को पीएमजीएसवाई दफ्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सौंदी सड़क के लिए तीन बार निविदा निकाली गई है, लेकिन ठेकेदार विभागीय शर्तें पूरी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे निविदा निरस्त करनी पड़ रही है। सप्ताहभर में फिर से निविदा जारी की जाएगी। शर्तें पूरी होने पर ही कार्य आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, ईई, पीएमजीएसवाई नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed