{"_id":"597f626c4f1c1bff448b47f5","slug":"1501520579715-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 15 मोटर मार्गो पर आवागमन हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 15 मोटर मार्गो पर आवागमन हुआ बंद
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। बारिश से जिले के 15 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि नौ मकानों को नुकसान हुआ है। बारिश से टिहरी बांध की झील का जलस्तर में भी दो दिन में तीन मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। जलस्तर आरएल 796.20 मीटर पहुंच गया है, जबकि 547 क्यूमेक्स पर झील से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
रविवार से हो रही बारिश से पिपलडाली-चाह गडोलिया, दिवाड़ा-बंगोली, नरेंद्रनगर-नीर, लालपुल-भुत्सी, भटवाड़ा-कस्तल, मुगरांली-झिंवाली, ज्वारना-कंस्यूल, पिलखी-गोजियाणा समेत 15 मोटर मार्गों पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जौनपुर के साबली गांव में रामरखी देवी, बेलगांव में सोबन दास, मातली में मुकेश, जाखणीधार के रणसूली में सरोजनी देवी, उपेंद्र दत्त, कंडीसौड़ के जसपुर में कमली देवी, स्यांसू पुलमा देवी, देवप्रयाग के कुंड भरपुर में सुलोचना देवी, धनोल्टी के थत्यूड़ में जयप्रकाश का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। ढुंगमंदार के चौंदणा-खैट मोटर मार्ग के निर्माण का मलबा चौंदणा गांव के ऊपर आने से भूस्खलन की समस्या हो गई है। प्रधान हिमा रावत, कमल लाल, सोबन सिंह ने बताया कि लोनिवि को कई बार सड़क की कटिंग से आ रहे मलबे को हटाने की मांग की गई, लेकिन लोनिवि ने मलबा हटाया। इससे गांव को खतरा पैदा हो गया है। नैनबाग के बेल में भी परोगी कांडी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा दीवार नहीं लगाए जाने से पेयजल लाइन, संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई मकान खतरे में आ गए हैं। पूर्व प्रधान महिपाल सिंह सजवाण ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा एवं क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत की मांग की है।