फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मिनी आंगनबाड़ी में चयन को लेकर दिया ज्ञापन

मिनी आंगनबाड़ी में चयन को लेकर दिया ज्ञापन

Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मिनी आंगनबाड़ी में चयन को लेकर दिया ज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के रमोलागांव निवासी गोकुल चंद रमोला ने सीडीओ को ज्ञापन देकर गांव के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो के लिए प्रथम चयन में चयनित सुरेशी देवी को नियुक्त देने की मांग की।
विज्ञापन

गोकुल चंद ने ज्ञापन में बताया कि रमोलागांव के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उनकी पत्नी सुरेशी देवी का चयन हुआ था। चयन के संबंध में बाल विकास कार्यालय में सूची भी चस्पा की गई थी। चयन के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थी। इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया गया। बावजूद विभाग ने सात दिन के बाद भी आपत्तियां स्वीकार की, जिस आवेदिका ने आपत्तियां की उसके आवेदन पत्र पर कई दस्तावेज न होने के चलते प्रथम चयन के दौरान अस्वीकार किया गया था। ऐसे में अब विभाग की ओर से उसी महिला का चयन करना कई सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने सीडीओ से प्रथम चयन प्रक्रिया में चयनित सुरेशी देवी को ही नियुक्त देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed