{"_id":"597f62454f1c1bff448b47b8","slug":"15015205411-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेट पर डेट बढ़ी, लेकिन सड़क का नहीं हो पाया चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेट पर डेट बढ़ी, लेकिन सड़क का नहीं हो पाया चौड़ीकरण
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। डेट पर डेट बढ़ी, लेकिन चार साल बाद भी नैनबाग-बड़कोट हाईवे पर पांच किमी सड़क चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का कार्य पूरा नहीं हो पाया। सड़क के आधे-अधूरे निर्माण से मरोड़ और नैनगांव के बीच हाईवे अक्सर बाधित हो रहा है। सोमवार को पहाड़ी से मलबा गिरने से मयागाड़ में दो घंटे हाईवे अवरुद्ध रहा। पिछले दस माह से सड़क चौड़ीकरण का कार्य ठप पड़ा है।
नैनबाग-बड़कोट हाईवे 507 पर सड़क चौड़ीकरण और हॉटमिक्स कार्य के लिए वर्ष 2013-14 में 18 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। 60 से 65 किमी के बीच मरोड़ से नैनगांव तक सड़क चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का कार्य होना था। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग उपखंड बड़कोट ने लिंक कंस्ट्रक्शन एसोसिएट कंपनी से कार्य का अनुबंध किया था। निर्माण कार्य पूरा करने की तिथि मार्च 2016 निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत 20 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो पाया था। बाद में निर्माण पूरा करने के लिए मार्च 2017 की तिथि विस्तारित की गई। लेकिन पिछले 10 माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट का कहना है कि हाईवे खंड बड़कोट की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।
कोट
नैनबाग-बड़कोट हाईवे पर पांच किमी सड़क का चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का कार्य मार्च 2017 में पूरा होना था। अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। यदि ठेकेदार ने बंद पड़े कार्य को जल्द पूरा नहीं किया, तो ठेकेदार से राजस्व की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
-नवनीत पांडेय, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग उपखंड बड़कोट