{"_id":"597e0de64f1c1b51178b45cc","slug":"150143340516-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरिश के चलते जिले के दस मार्गो पर आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरिश के चलते जिले के दस मार्गो पर आवागमन बंद
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के दस ग्रामीण मोटर मार्गों पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है, जबकि एक गोशाला, दो शौचालय, तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। टिहरी बांध के झील का जलस्तर भी आरएल 894.60 मीटर पहुंच गया। झील से 549 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
जाखणीधार के कफलोग में सड़क की सुरक्षा दीवार टूटने से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया। जिला पंचायत सदस्य ज्योति देवी ने बताया कि बारिश से सड़क की दीवार टूट गई है, जिससे गांव के पप्पू सिंह, दर्शन सिंह के मकान को खतरा, शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली का पोल भी गिर गया। प्रतापनगर के मिश्रवाण गांव में बारिश का मलबा आने एवं सुरक्षा दीवार टूटने से राम सिंह का मकान को खतरा हो गया है। जौनपुर के खासकोटी में जयप्रकाश की गोशाला टूट गई, जबकि कोटार लिंक मार्ग, लालपुल-भुत्सी, नरेंद्रनगर-नीर, दिवाड़ा-बंगोली, पिलखी-गौजियाणा, मठियाली-मंजियाली, पुलगाई-मेंडाथ, सिलकणी-मठियाली, मठियाली-मंजियाल, मैंडखाल-जसकोटी मोटर पर मलबा आने से आवागमन के लिए बंद हो गए। चंबा-कोटीकालोनी मोटर मार्ग पर नैलगांव के पास मलबा आने से दो घंटे मार्ग बंद रहा।