{"_id":"597e0cf34f1c1be2068b465c","slug":"150143316116-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुतु सड़क के लिए नासूर बन गया राणीगढ़-लैणी-बुढवांसौड़ मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुतु सड़क के लिए नासूर बन गया राणीगढ़-लैणी-बुढवांसौड़ मोटर मार्ग
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग से नव निर्मित राणीगढ़-लैणी-बुढवांसौड़ मोटर मार्ग घुत्तु क्षेत्र के लोगों के लिए नासूर बन गया है। मोटर मार्ग पर पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थरों के कारण घुत्तु को जाने वाली सड़क रोज राणीगढ़ में बंद हो रही है। लोगों ने लोनिवि से दरक रही पहाड़ी पर स्थायी ट्रीटमेंट करने की मांग की है ।
विकासखंड भिलंगना के लैणी, सौड़ और बुढ़वां तीन गांवों के लिए लोनिवि ने घुत्तु मोटर मार्ग पर राणीगढ़ से सौड़ तक मोटर मार्ग का निर्माण एक साल पूर्व शुरू कर दिया था। मोटर मार्ग के निर्माण कार्य से पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर कर घुत्तु सड़क पर आ रहा है, जिससे आए दिन सड़क बंद हो रही है। दरक रही पहाड़ी और राणीगढ़-सौड-बुढवां मोटर मार्ग का मलबा घुत्तु मोटर मार्ग पर आ रहा है। जिला पंचायत सदस्य केदार, भजन सिंह, सुनील पैन्यूली, भरत सिंह ने दरक रही पहाड़ी पर लोनिवि से स्थायी ट्रीटमेंट करने की मांग की है। लोनिवि के ईई डीएल वर्मा का कहना है कि पहाड़ी से घुत्तु मोटर मार्ग पर मलबा गिर रहा है, जिसको साफ करने के लिए सड़क के दोनों और जेसीबी लगाई गई है। बरसात समाप्त होते ही ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।