फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   इंदिरा आवास निर्माण में मिली गड़बड़ी

इंदिरा आवास निर्माण में मिली गड़बड़ी

Sat, 29 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा आवास निर्माण में मिली गड़बड़ी
चंबा (टिहरी)। कटाल्डी गांव की निराश्रित दर्शनी देवी को न्याय दिलाने के लिए गांव का एक प्रवासी देवदूत बनकर आया है। उन्होंने मानकों के अनुरूप आवास नहीं बनाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की, जिसे पर शनिवार को गांव पहुंचे अधिकारियों ने निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों से दी गई 46 हजार 500 रुपये की रिकवरी की संस्तुति जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के कटाल्डी गांव निवासी दर्शनी देवी (82) का गांव में कच्चा मकान है।वृद्धा की माली हालत को देखते हुए वर्ष 2011 में शौचालय के साथ ही इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ। पंचायत ने ठेकेदार के माध्यम से वृद्धा के एक पुराने कमरे में लीपापोती कर आवास और बगल में शौचालय बनाने का अधूरा काम छोड़कर चला गया और महिला का अंगूठा लगाकर योजना का पैसा भी हड़प लिया। पिछले माह दिल्ली से गांव आए अरुण कुमार लखेड़ा को मामले का पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इस पर शनिवार को एबीडीओ चतर सिंह असवाल ने गांव पहुंचकर महिला मंगल दल अध्यक्ष शैला देवी और विजय जड़धारी के समक्ष आवास की जांच की, जिसमें दर्शनी देवी ने बताया कि उसने आवास योजना का पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन


इनसेट
दो फुट का गड्ढा, चार फुट चौड़ाई
महिला के लिए बनाए गए शौचालय में दो फुट का गड्ढा और चार फुट की ऊंचाई देखकर जांच टीम हैरान रह गई। शौचालय की ऊंचाई-चौड़ाई कम होने से दर्शनी इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। मामले में चतर सिंह असवाल एबीडीओ चंबा का कहना है कि आवास मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया है। शौचालय गलत ढंग से बनाया गया है। मामले की जांच कर संबंधित से पैसों की रिकवरी की संस्तुति जिला प्रशासन को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed