{"_id":"5970deff4f1c1b35648b462e","slug":"150056941710555-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के माध्यम बंटेगी 555 की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के माध्यम बंटेगी 555 की दवाएं
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। ग्राम स्वास्थ्य पोषण उप समिति को और अधिक कारगर और सक्रिय बनाने के लिए सभी एएनएम और आशा वर्करों को मिलकर काम करने की जरूरत है। 555 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी घर पर ही मिल सके, इसलिए यह सेवा पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चंबा में शुरू की गई है। सेवा सफल रही तो जिलेभर में शुरू की जाएगी।
बृहस्पतिवार को चंबा में एक निजी अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में डीएम सोनिका ने कहा कि 555 सेवा का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श के साथ ही दवा भी उपलब्ध कराना है। इसके लिए बीएसएनएल का उपभोक्ता 555 और अन्य नेटवर्क के उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001804112 पर सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक संपर्क कर परामर्श ले सकते हैं। सीडीओ आशीष भटगांई ने कहा कि सेवा के माध्यम से गंभीर रोगियों को भी तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। बताया कि गया कि 21 जून से सेवा के शुभारंभ से अब तक 365 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा और परामर्श के लिए संपर्क किया है, जिसमें 272 लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई और 90 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से परामर्श दिया गया। इस मौके पर सीएमओ डा. योगेंद्र थपलियाल, डा. राजेश कुमार, डीपीओ विक्रम सिंह, ईई नमित रमोला आदि मौजूद थे।