{"_id":"5970def54f1c1bfe628b45f4","slug":"150056940611-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा वेतन:शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा वेतन:शाह
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। बीते दिन ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उरेडा, खादी ग्रामोद्योग और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने डीएम और सीडीओ को अनुपस्थित संबधित विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। बताया कि 15 दिन के भीतर भिलंगना विकास खंड में दिव्यांग लोगों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समाज कल्याण विभाग की पेंशन के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
बहुउद्देशीय शिविर में बीते दिन स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल नहीं लग पाया था, जिससे क्षेत्रों से स्वास्थ्य परीक्षण और प्रमाणपत्र के लिए पहुंचे दिव्यांगों को बैरंग लौटना पड़ा था। विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि जिन दिव्यांगों को बीते दिन प्रमाणपत्र नहीं मिल पाए हैं। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। 15 दिन के भीतर दोबारा भिलंगना विकास खंड में विकलांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन के लिए डीएम को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर विधवा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है।