{"_id":"596f8f5b4f1c1b646c8b45a4","slug":"150048349112-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर में प्रवेश को दोहरी प्रक्रिया से गुजर रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर में प्रवेश को दोहरी प्रक्रिया से गुजर रहे छात्र
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए दोहरी प्रक्रिया से गुजरा पड़ रहा है। ऑन लाइन प्रवेश फार्म भर चुके छात्रों को ऑफ लाइन फार्म भी भरने पड़ रहे हैं। इसके चलते छात्रों की समय के साथ ही धन की भी बर्बादी हो रही है। विवि की लचर कार्य प्रणाली पर छात्र-छात्राओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कुलपति को ज्ञापन भेजकर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने इस सत्र से अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए ऑन लाइन प्रवेश फार्म भरने की योजना शुरू की थी। ऐसे में अधिकांश छात्रों ने अपनी सहूलियतों को देखते हुए ऑन लाइन प्रवेश फार्म भर लिए, लेकिन अब एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में काउंसिलिंग शुरू हुई, तो ऑन लाइन आवेदन वाले छात्रों को अलग से ऑफ लाइन फार्म भी भरने को कहा जा रहा है। ऐसे में मजबूरन छात्रों को ऑफ लाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ रहा है। छात्र सौरभ तडियाल, धीरज कौशल का कहना है कि पहले तो छात्रों ने साइबर कैफे में ऑन लाइन फार्म भरे। अब ऑफ लाइन फार्म की अनिवार्यता किए जाने से छात्रों को दो-दो बार पैसा खर्च कर फजीयत झेलनी पड़ रही है।
कोट
दूर-दराज के छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑन लाइन फार्म भरवाए गए थे। ऑन लाइन फार्म में छात्रों की सभी जानकारियां न होने के कारण प्रवेश के लिए ऑफ लाइन फार्म भी अनिवार्य रूप से भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-प्रो. बीएस बिष्ट, प्रभारी निदेशक एसआरटी परिसर बादशाहीथौल