फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्टार प्लस के डांस प्लस थ्री में चामनी गांव का शुभम मचा रहा धूम

स्टार प्लस के डांस प्लस थ्री में चामनी गांव का शुभम मचा रहा धूम

Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्टार प्लस के डांस प्लस थ्री में चामनी गांव का शुभम मचा रहा धूम
चंबा (टिहरी)। मन में सच्ची लगन और दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है चामनी गांव के डांसर शुभम मखलोगा ने। जिसने मेहनत और लगन के दम पर स्टार प्लस के डांस रिएलिटी शो डांस प्लस थ्री में टॉप 12 में जगह बनाई है।
विज्ञापन

विकासखंड चंबा के चामनी गांव के साधारण परिवार में जन्मे शुभम को बचपन से ही डांस का शोक था। टीवी में माइकल जैक्सन के कार्यक्रमों को देखकर उसकी इच्छाएं हिलोरे मारने लगी। मगर परिवार के सदस्य डांस को फालतू बात कहकर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते। तो घरवालों के दबाव में जीआईसी नरेंद्रनगर से इंटरमीडिएट किया और उसके बाद देहरादून जाकर डांस की प्रैक्टिस शुरू कर दी। दो साल तक डांस क्लास सीखने के बाद शुभम दिल्ली चले गए। जहां एक हिंदी एलबम में काम करने का मौका मिला। इसी बीच शुभम को पता चला कि स्टार प्लस के डांस रिएलिटी शो डांस प्लस थ्री के लिए ऑडिशन चल रहा है। मुंबई फिल्म सिटी में अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो टॉप 100 में इंट्री हो गई। इसके बाद उसने प्रतिभा का प्रदर्शन कर टॉप 12 में जगह बनाई है। शुभम के पिता जसवंत सिंह मखलोगा दिल्ली में एक होटल में नौकरी करते हैं। माता कावेरी देवी गृहणी है। शुभम कहते हैं कि डांस के क्षेत्र में पूरे विश्व में देश का नाम ऊंचा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed