{"_id":"596cef384f1c1b8c5c8b4833","slug":"150031142210-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में दो कांवड यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में दो कांवड यात्रियों की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। मेरठ से गंगा जल लेने गंगोत्री जा रहे बाइक सवार दो कांवड़ यात्रियों की हादसे में मौत हो गई।
मेरठ के दो कांवड़ यात्री गंगा जल लेने के लिए बाइक से गंगोत्री जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बाइक ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर उनियालगांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। आपदा प्रबंधन की टीम घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट बाइक के पीछे टंगा हुआ था। राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने मृतकों की शिनाख्त हिमांशु रस्तोगी (22) पुत्र तेजवीर निवासी मुहाना मेरठ, रोहित (35) पुत्र रामवीर निवासी जूनापुर मेरठ के रूप में की है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।