फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक करें

प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक करें

Fri, 14 Jul 2017 09:58 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक करें

विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। छात्र नेताओं ने भारी बरसात और दुर्गम इलाकों में संपर्क मार्ग बाधित होने का हवाला देते हुए विवि प्रशासन से प्रवेश आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है।

विवि ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की है। शुक्रवार को छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. बीएस बिष्ट के समक्ष समस्या रखते हुए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रवेश तिथि नहीं बढ़ाई गई तो उन्हें आंदोलन शुरू करने को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण, सुशील रावत, अमन सजवाण, सचिन सजवाण, राहुल बिजल्वाण, राखी रावत, प्रशांत रावत, विकास सजवाण, योगेश उनियाल आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed