{"_id":"5967a8394f1c1b0a558b46b0","slug":"149996556112-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पौध लगाकर हरेला अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पौध लगाकर हरेला अभियान किया शुरू
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव दुर्गा मंदिर और गोशाला में पौध लगाकर हरेला अभियान की शुरुआत की है। बताया कि कांग्रेस हरेला अभियान को ब्लाक से लेकर न्याय पंचायतस्तर पर बनाकर सघन पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेगी। उन्होंने आतंकवादी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि भी दी।
कांग्रेसियों ने नवदुर्गा मंदिर एवं गोशाला में तुलसी, पीपल, वट, पइयां, देवदार, बांज आदि प्रजाति के पौधरोपण कर हरेला कार्यक्रम मनाया। प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि तुलसी का पौधा हर घर में पाया जाता है, जिसकी पूजा भी की जाती है, यह केवल हमारी आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण से भी भरपूर हैं। जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर बनाकर धरती को हराभरा बनाने का संदेश दिया था। अब कांग्रेस कार्यकर्ता इस संदेश को गांव-गांव पहुंचाकर सघन पौधरोपण करेंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, पदम सिंह कुमाईं, राकेश राणा, पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल, देवेंद्र नौडियाल, दर्शनी रावत, नरेंद्र रमोला, राजेश्वर बडोनी, मुशर्रफ अली, साब सिंह सजवाण, कुलदीप पंवार, संपत लाल शाह, कुशलानंद भट्ट, गिरजादास, खुशी लाल, मुर्तजा बेग, मुश्दीलाल, सुरेश जुयाल, विक्रम तोपवाल, रणजीत नेगी, पर्वत कुमाईं, मनोज उनियाल, शुभम नेगी, ममता उनियाल, मोहनी रावत, लखपति पोखरियाल, शकुंतला नेगी, लक्ष्मी रावत, बृहस्पति भट्ट, नीमा नेगी, रीता रावत, सरिता रावत, गीता चौहान, कौशल्या पांडे व सीमा कृषाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन