मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तूफान का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटों के भीतर 55 से 65 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान की आशंका जताई है।
यह चेतावनी पिथौरागढ़ जिले के लिए जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
एडीएम और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी अधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।
बौछारें गिरने और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना
एडीएम एसएस जंगपांगी ने जिले में सड़कों के बंद होने पर संबंधित विभागों को बिना किसी आदेश की प्रतीक्षा किए यातायात के लिए मार्ग खोलने को कहा है।
उन्होंने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। वहीं पिथौरागढ़ जिले में शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया।
मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। अगले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में बौछारें गिरने और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है।