फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   youth died

बेहोश युवक को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
youth died
गदरपुर में मृतक की मां को ढाढ़स बंधातीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
क्षेत्र के ग्राम केवलगंज में एक युवक अचानक बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी गदरपुर ले गए, जहां से उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। परिजन जिस वाहन से युवक को इलाज के लिए रुद्रपुर जा रहे थे, वह रास्ते में किसी वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने 108 सेवा से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद अचेत युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भर्ती किया गया है। परिजनों ने जिला अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

केवलगंज बरीराई निवासी राजकुमार (18) पुत्र सीताराम सोमवार रात करीब आठ बजे अपने घर के आंगन में खड़ा था। इस बीच अचानक राजकुमार जमीन में गिरकर बेहोश हो गया। आननफानन में परिजन उसे एक पिकप वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल ला रहे थे कि प्रेमनगर पुलिया गदरपुर के पास पिकप की एक अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक और युवक के तीन परिजन भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां यहां डाक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही हादसे में घायल बड़े भाई मुकेश, माता कृष्णा देवी, जीजा रामलखन और चालक को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मुकेश और चालक की पसलियों में चोट लगी है। रामलखन के जबड़े में टांके आए हैं। मृतक अविवाहित था। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में बेहोश युवक की नब्ज चल रही थी लेकिन कोरोना के डर से डॉक्टर और स्टाफ ने युवक को हाथ नहीं लगाया। मृतक की बहन रामवती का कहना है कि यदि राजकुमार को सही से देखा जाता तो वह बच सकता था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है। कृष्णा देवी के दो बेटे और चार बेटियां हैं। मृतक राजकुमार पांचवें नंबर का था। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

गदरपुर का मृतक राजकुमार।

गदरपुर का मृतक राजकुमार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed