फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Youth dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dead body found hanging from a tree
तुंगनाथ घाटी के दैड़ा गांव की सीमा पर जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त संतोष (26) बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को ग्राम पंचायत सारी की कुछ महिलाएं घास लेने जंगल गई हुईं थी। जहां, उन्हें ग्राम पंचायत दैड़ा की सीमा में यरगढ़-पटाली तोक में एक युवक पेड़ से लटका हुआ मिला। इस पर, महिलाओं ने ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी को सूचना दी। प्रधान द्वारा पुलिस को अवगत कराने पर थानाध्यक्ष जहांगीर मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर शिनाख्त की गई। साथ ही उसके परिजनों से भी बिहार में संपर्क किया गया है, लेकिन उसके मामा ने कोरोना संक्रमण के चलते आने में असमर्थता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed