फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Young generation should understand the values of the constitution

संविधान की मूल्यों को समझे युवा पीढ़ी

Thu, 26 Nov 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Young generation should understand the values of the constitution
राष्ट्रीय कानून दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कार्मिकों को प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं के बीच में संविधान की मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह वही दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे हमारे देश ने संविधान को स्वीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागीय कार्यालयों में भी विभागाध्यक्षों ने कार्मिकों को प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, सीडीओ भरत चंद्र भट्ट, डीडीओ मनविंदर कौर, डीएचओ योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह नितवाल, एसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीईओ सीएन काला समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed