फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   World Population Stabilization Fortnight launched

विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

Sat, 11 Jul 2020 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
World Population Stabilization Fortnight launched
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी के पालन के साथ विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

11 से 24 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के शुभारंभ पर सीएमओ डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष का थीम ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ रखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को चिकित्सालय में आने वाले पात्र दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय कर्मचारियों को परिवार नियोजन साधनों का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए लोगों को जागरूक करने, जनसंख्या नियंत्रण के लिए सामाजिक व व्यवहारिक स्तर पर जानकारी को प्रचारित-प्रसारित करने के निर्देश भी दिए। बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के दौरान के सभी सरकारी चिकित्सालयों में परिवार नियोजन की सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही परिवार नियोजन साधन/सामग्री उपलब्ध कराने के साथ परामर्श की सेवा उपलब्ध कराए जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed