फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Worker killed by lying in front of Ranikhet Express, two pieces of body

रानीखेत एक्सप्रेस के आगे लेटा श्रमिक, शव के हुए दो टुकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Worker killed by lying in front of Ranikhet Express, two pieces of body
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही रानीखेत एक्सप्रेस के आगे अचानक एक मजदूर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। आरपीएफ की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे रानीखेत एक्सप्रेस रुद्रपुर से काठगोदाम के लिए जा रही थी। इसी बीच, ट्रेन को आता देख एक व्यक्ति पटरी पर लेट गया। ट्रेन से कटकर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई गुलाब सिंह ने मृतक व्यक्ति की जेब से मिले मोबाइल फोन से डायल नंबरों पर फोन कर उसके परिजनों को सूचित किया। उसकी शिनाख्त देवलाल (45) पुत्र कुंदन लाल निवासी ग्राम मलसा गिरधरपुर के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। उसके दो बेटे हैं। इधर, परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि देवलाल में आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

गेटमैन ने एसआई को बताया कि देवलाल कुछ देर पहले रेलवे ट्रेक के पास घूम रहा था। इसके बाद उसे ट्रेन आने की बात कहकर हटने को कहा गया था लेकिन वहां से हटने के बाद वह पटरी के पास बैठ गया था। इसी बीच, ट्रेन आई और वह पटरी पर लेट गया था। एसएसआई बीसी जोशी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से पहुंची
रुद्रपुर। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का विलंब से पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े आठ घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का संचालन प्रभावित होने से सैकड़ों यात्री परेशान रहे। सुबह के समय रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री ट्रेन के इंतजार में खड़े नजर आए। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का तय समय तड़के 3:09 बजे बजे है लेकिन शुक्रवार को यह ट्रेन 11:45 बजे पहुंची। उधर, बाघ एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब आधा घंटा विलंब से पहुंची। बाघ एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का तय समय सुबह 7:23 बजे है लेकिन शुक्रवार को करीब आठ बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed