{"_id":"6303c0208b5453207b7519f8","slug":"worker-dies-due-to-falling-stone-from-hill-rudrapryag-news-drn4206067139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीकुंड पैदल मार्ग: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से केदारनाथ से लौट रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीकुंड पैदल मार्ग: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से केदारनाथ से लौट रहे मजदूर की मौत
Tue, 23 Aug 2022 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:06 AM IST
सार
शाम लगभग साढ़े चार बजे चीरबासा में हेलीपैड के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से लौट रहे मजदूर की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। बीते रविवार को कंडी संचालक नेपाली मूल का तोप बहादुर (32) केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रहा था।
विज्ञापन
शाम लगभग साढ़े चार बजे चीरबासा में हेलीपैड के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और खाई से शव को पैदल रास्ते तक पहुंचाया। इसके बाद स्ट्रेचर से शव गौरीकुंड लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग भेज दिया। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। कंडी संचालक के पीछे से आ रहे एक यात्री ने उसे आवाज देकर आगाह भी कर दिया था लेकिन वह सुन नहीं सका और आगे बढ़ता गया। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे एक पत्थर के साथ वह कंडी सहित खाई में जा गिरा जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन