फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Work boycott of laborers engaged in rail line construction continues

रेल लाइन निर्माण में लगे मजदूरों का कार्यबहिष्कार जारी

Thu, 30 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of laborers engaged in rail line construction continues
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण की कार्यदायी संस्था मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मजदूरों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ अखिल भारतीय किसान सभा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

संविदा श्रमिक संघ (सीटू से संबद्ध) मजदूरों ने कंपनी व प्रशासन पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि मांगों पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरों ने कहा कि वे जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, वे आंदोलनरत रहेंगे। इधर, आंदोलन को समर्थन देते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महांमंत्री गंगाधर नौटियाल, उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, जिला अध्यक्ष दौलत सिंह रावत ने कार्यस्थल पर पहुंचकर कहा कि वे मजदूरों के साथ खड़े हैं। इधर, कार्यदायी संस्था के जन संपर्क अधिकारी विनोद चौधरी ने कहा कि वेतन, छुट्टी, ओवर टाइम के मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। मजदूर, सीटू के लेटर पैड पर मांगों पर कार्रवाई का लिखित में आश्वासन मांग रहे हैं, जिसे कंपनी प्रबंधन से सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed