{"_id":"591f23154f1c1bd71af22b9e","slug":"women-s-fierce-tehsildar-did-the-contract-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं हुई उग्र, तहसीलदार ने किया ठेका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं हुई उग्र, तहसीलदार ने किया ठेका सील
ब्यूरो/अमर उजाला , रुद्रप्रयाग।
Updated Fri, 19 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुख्यालय में खुली शराब की दुकान को महिलाओं के भारी विरोध के चलते प्रशासन ने सील कर दिया है। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी ठेका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बाजार में प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को करीब 6.15 बजे महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोजनी देवी व ज्येष्ठ उप प्रमुख चैन सिंह पंवार के नेतृत्व में बच्छवाड़, जखोली, कपणियां, जखोली बाजार व गांव की महिलाएं शराब की दुकान पर आ धमकी। उन्होंने शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ठेका बंद करने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी बहस भी हुई। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उप जिलाधिकारी ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि जखोली/मयाली में ठेका नहीं खुलेगा, इसके बावजूद शराब कारोबारियों ने बिना अनुमति के दुकान खोली गई।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची तहसीलदार शालिनी मौर्य ने महिलाओं से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही दुकान को सील बंद कर दिया। इस अवसर पर छमा देवी, जमुना देवी, शशि, सुनीता, सीता देवी, दीपा देवी, रूपा देवी, विमला देवी, कविता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि अनुज्ञापी के पास शराब बेचने का लाइसेंस तो है, लेकिन जखोली का नहीं है। अवैध तरीके से बाजार के निकट एक दुकान में ठेका चलाया जा रहा है, जिसे अग्रिम कार्रवाई तक के लिए सील कर दिया गया है।