फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women made rakhi For Rakshabandhan

जवाहरनगर में समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं आकर्षक राखियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women made rakhi For Rakshabandhan
शांतिपुरी के जवाहरनगर में महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियां। - फोटो : RUDRAPUR
चीन निर्मित सामान के प्रतिबंध के बाद इस बार बाजार में स्वदेशी राखियों बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसी को देखते हुए जवाहरनगर की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रेशम की डोर की अलग-अलग डिजाइन की राखियां तैयार की हैं। इनकी कीमत मात्र ढाई रुपये से 20 रुपये तक है। महिलाओं को स्थानीय बाजार से प्रतिदिन 300-400 राखियों के आर्डर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम जवाहर नगर स्थित गंगा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राखी बना रही हैं। इन्हें अब रेशम व मोतियों आदि से निर्मित राखियों की डिमांड मिलने लगी है। समूह की बीना पांडे और कमल कांडपाल ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए और मुंह पर मास्क लगाकर एक साथ समूह में राखियां तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

समूह की 10 महिलाओं की ओर से प्रतिदिन 300 से 400 राखियों का निर्माण कर स्थानीय बाजार में बेचने के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही महिलाएं डोर-टू-डोर जाकर भी रेशम की राखी खरीदने का आह्वान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि राखियों की कीमत ढाई रुपये से लेकर अधिकतम 20 रुपये रखी गई है। जैसे-जैसे रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आ रहा है, वैसे ही राखियों की मांग बढ़ती जा रही है।

शांतिपुरी के जवाहरनगर में राखियां बनाती महिलाएं।

शांतिपुरी के जवाहरनगर में राखियां बनाती महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed