{"_id":"fbc2991621f3497f8bef95fb1c92f27b","slug":"women-go-out-to-cash-jwelrey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और जेवरात लेकर महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी और जेवरात लेकर महिला फरार
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 07 Feb 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के एक की महिला नकदी और जेवरात सहित घर से लापता हो गई। महिला के ससुर ने पुलिस थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर दी है।
महिला के ससुर ने बताया कि उनकी बहू चार फरवरी से लापता है। बृहस्पतिवार को वह घर से यह कहकर निकली कि वह अपनी बहन के साथ अगस्त्यमुनि जा रही है। उसे वहां से कुछ किताबें लानी हैं। उसके बाद वह घर नहीं लौटी है। घर पर पांच वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटी को भी छोड़ गई है। महिला के पति और देवर की केदारनाथ आपदा में मौत हो गई थी। वह अपने दो बच्चों और ससुर के साथ रह रही थी। वृद्ध ससुर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण हो रहा था। तहरीर में ससुर का कहना है कि उसकी पुत्रवधू अपने साथ दो लाख रुपये नकद और घर में रखे जेवरात भी साथ ले गई है। इधर, थाना प्रभारी सीएस चौहान ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच बसुकेदार तहसील प्रभारी एसएस नेगी को सौंपी गई है।