फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women faces problems

प्रताड़ना के चलते घर छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर वृद्धा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women faces problems
लालपुर में दिव्यांग बेटे के साथ देबुली देवी। - फोटो : RUDRAPUR
सौतेले पुत्र के अत्याचार से एक वृद्धा और उसका दिव्यांग पुत्र परेशान है। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की पत्नी होने के बावजूद वृद्धा को पुलिस अधिकारियों से भी निराशा हाथ लगी है। वह अपना घर छोड़कर लालपुर में किराए के मकान में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के रामनगर के उदयपुरी चोपड़ा ग्राम की रहने वाली देबुली देवी (70) के पति कमल सिंह पुलिस विभाग में चालक थे। सेवानिवृत्त होने के बाद 15 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। कमल की पत्नी और देबुली के पति की मौत के बाद दोनों ने दूसरी शादी की थी। पहली शादी से दोनों के एक-एक पुत्र है। अपनी मृत्यु से पहले कमल को घर में कलह की संभावना थी। इसके चलते कमल ने अपनी पेंशन व मकान देबुली के नाम कर दिया था।
विज्ञापन

यही पेंशन और मकान देबुली की जान के दुश्मन बन गए हैं। देबुली ने बताया कि पेंशन और मकान अपने नाम करने को लेकर उसका सौतेला पुत्र उन्हें प्रताड़ित करने लगा था। अपनी व अपने दिव्यांग पुत्र की जान का खतरा देख कर उसने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने ही उन्हें धमकाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत पीएमओ कार्यालय, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित सभी उच्चाधिकारियों से की लेकिन कहीं से भी मदद नहीं मिली है। इसके बाद जान बचाने के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। बूढ़ी होने के कारण वह कोई काम नहीं कर सकती और पुत्र दिमागी और शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उन्हें थोड़ी-बहुत पेंशन मिलती है जो किराये में ही खर्च हो जाती है। वह इधर उधर से मांग कर किया तरह अपना जीवन यापन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed