{"_id":"61f4228f89a77455a32d52f3","slug":"women-and-drummers-honored-rudrapryag-news-drn4027353195","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं व ढोल वादक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं व ढोल वादक को किया सम्मानित
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग बाजार में एक कार्यकर्ता का माल्यार्पण करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : RUDRAPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री अमित शाह ने एक मंच से पूर्व सैनिकों, महिला और अनुसूचित जाति को साधने का प्रयास किया। उत्तराखंड के निर्माण और विकास में इन वर्गों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।
जन संवाद कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में सभी वर्गों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कहा कि पूर्व सैनिकों के बिना देश और उत्तराखंड की कल्पना नहीं की जा सकती है। जन संवाद के दौरान गृहमंत्री ने स्वरोजगार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। साथ ही आदिबदरी मंदिर के ढोल वादक को भी शॉल भेंट किया। कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान का निर्माण कर विश्व में नई पहचान बनाई, लेकिन कांग्रेस ने उनकी निरंतर उपेक्षा की। भाजपा की एनडीएस सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया, जिसके वह पहले से हकदार थे।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने रक्षा बजट बढ़ाया है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, सड़क जैसी जनसुविधाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सेना के बजट को प्रतिवर्ष कम किया जाता था। साथ ही जन सुविधाएं के विकास के लिए कोई योजना नहीं थी।
विज्ञापन
कोरोना से निपटने के ठोस इंतजाम
गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार हरसंभव बेहतर प्रयास कर रही है। देश में वैक्सीनेशन में जहां अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। वहीं, अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं।