{"_id":"6ae1de0af135e044ce007b4f","slug":"the-bhojan-mata-workers-union-staged-a-protest-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121850-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: भोजन माता कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: भोजन माता कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन
Wed, 28 Oct 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
न्यूनतम वेतन एवं काम के बदले दाम के लिए निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। भोजन माता कामगार यूनियन से संबद्ध सीटू जिला कमेटी रुद्रप्रयाग ने न्यूनतम वेतन एवं काम के बदले दाम के लिए संगम बाजार से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
जनसभा में सीटू के जिला मंत्री बीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि भोजन माता कामगार यूनियन ने भोजन माताओं के न्यूनतम वेतन के सवाल पर पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलाया और अब इस प्रदर्शन के बाद 26 नवंबर को किसानों के साथ मिलकर रैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वर्ष 2014 से सत्ता में आई है। आरोप लगाया कि तब से लगातार भोजन माताओं का शोषण किया जा रहा है। वर्ष 2014 के बाद से मोदी सरकार ने भोजन माताओं के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है और उन्हें रोजगार से निकाल दिया है। जनसभा की अध्यक्षता भोजन माता कामगार यूनियन की जिला अध्यक्ष घूरी देवी ने की। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव सुमिता देवी, उपाध्यक्ष भाग देवी, जिला अध्यक्ष घूरी देवी, सीटू जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कमला देवी, सरोजनी देवी, सेाना देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।