फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman went to collect Ganga water at Sangam by sliding her foot

संगम पर गंगाजल लेने गई महिला पैर फिसलने से बही

Sat, 15 Feb 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman went to collect Ganga water at Sangam by sliding her foot
संगम पर गई एक महिला का पैर फिसलने से वह नदी में बह गई। पुलिस व अग्निमशन के गोताखोरों द्वारा महिला की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को लगभग पौने पांच बजे नमिता देवी (34) पत्नी अनूप सिंह नेगी अपने पड़ोस में रहने वाली युवती अमीषा के साथ संगम पर गई थी। महिला, जैसे ही कलश लेकर संगम पर जल भरने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी केएस बिष्ट समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर सर्विस के गोताखोरों द्वारा महिला की खोजबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं लग पाया था। बताया जा रहा कि महिला का पति जिला अस्पताल में कार्यरत है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी, मोहित डिमरी का कहना है कि आपदा के बाद से संगम पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पाए हैं, जिस कारण समय-समय पर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed