फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman raped, husband arrested

महिला से दुष्कर्म, पति गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Woman raped, husband arrested
एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की शह पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दुष्कर्म का आरोपी फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 19 से 21 सितंबर को उसका पति रोज शराब के नशे धुत होकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता रहा। साथ ही उसे घर छोड़ने के लिए कहता रहा। 22 सितंबर की रात को वह एक नेपाली मूल के व्यक्ति को अपने साथ घर लाया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही उसका दुष्कर्म करवाया है। इसके एवज में पति ने नेपाली मूल के व्यक्ति से दस हजार रुपये लेना तय किया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 376 व 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिला के पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी नेपाली मूल के व्यक्ति की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed