{"_id":"62bf1733ae2cf5033703e87e","slug":"who-will-be-the-district-panchayat-president-of-rudraprayag-today-rudrapryag-news-drn416069018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का फैसला आज आज होगा निर्णय, रुद्रप्रयाग का जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का फैसला आज आज होगा निर्णय, रुद्रप्रयाग का जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा?
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के 18 सदस्यीय सदन में 14 सदस्यों के अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ जताए गए अविश्वास पर आज शनिवार को सदन में मतदान होगा। फ्लोर टेस्ट के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
बीते 5 जून को 14 जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हस्ताक्षरयुक्त शपथपत्र सौंपा था। इस, पर बीते 16 जून को जिलाधिकारी के सम्मुख सभी नाराज सदस्यों ने अपना भौतिक सत्यापन भी कराया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला न्यायाधीश को पत्र भेजा था। न्यायाधीश ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 2 जुलाई की तिथि तय की थी। इसके लिए जिला पंचायत सभागार में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बता दें कि 18 सदस्यीय जिला पंचायत सदन में अध्यक्ष सहित 6 सदस्य भाजपा समर्थित, 6 कांग्रेस और 4 निर्दलीय चुने गए थे। सदस्य निर्वाचित होने के बाद दो सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। ऐसे में वर्तमान सदन में भाजपा के 8 सदस्य हैं, लेकिन इनमें से चार के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खुली नाराजगी जताई गई है। ऐसे में अध्यक्ष के सहित सिर्फ 4 सदस्य भाजपा के हैं। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिला पंचायत के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पर लगाए नाराज सदस्यों ने ये आरोप
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ 14 जिला पंचायत सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक तरफ जहां अध्यक्ष पर बोर्ड को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी से काम करने का आरोप है। वहीं, बीते वर्ष बिना टेंडर के पार्किंग संचालन, केदारनाथ यात्रा में सदन को विश्वास में लिए बगैर कई कार्य अपने चहेतों को देने, जिला पंचायत के खर्चे पर अपने निजी आवास के लिए ढाई लाख का फर्नीचर खरीदने, अपनी मर्जी से कार्यालय में एक को नियुक्ति देने और सदन को बार-बार गुमराह करने जैसी बातें शामिल हैं।