फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Whichever department I get, there will be no loss at all: Chaudhary

जो भी विभाग मिलेगा, घाटा बिल्कुल नहीं होगा : चौधरी

Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Whichever department I get, there will be no loss at all: Chaudhary
मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

बोले-18 दिन में महाभारत हुई तो 8 महीने में बहुत किया जा सकता
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे भरत सिंह चौधरी का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, जब 18 दिन में महाभारत हो सकती है तो 8 महीने में बहुत कुछ किया जा सकता है। मंत्री के रूप में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें घाटा बिल्कुल नहीं होगा, उसे मुनाफे में लाएंगे।
मंत्री का खांकरा, नरकोटा, रुद्रप्रयाग और घोलतीर में समर्थक फूल-मालाओं के साथ उनका इंतजार करते नजर आए। जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन का दौर चलता रहा। मुख्य कार्यक्रम रुद्रप्रयाग स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर और अनुभव साझा किए। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद जनपद को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा सरकार आने के बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद मंत्री अपने आवास घोलतीर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण आदि बहुत संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed